{"_id":"6a7201bc81995e817809ab31","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-assault-and-vandalism-due-to-enmity-pistol-recovered-from-one-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96714-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश में मारपीट व गाड़ी तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक से कट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश में मारपीट व गाड़ी तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक से कट्टा बरामद
विज्ञापन
26 जुलाई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, सोहना क्राइम ब्रांच ने पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रंजिश के तहत मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घामडोज गांव का तरुण उर्फ जादू और भोंडसी गांव का कृष्ण उर्फ काले शामिल हैं। अपराध शाखा सोहना की टीम ने इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। वारदात 25 जुलाई की देर रात लगभग 12 बजे हुई थी। एक व्यक्ति ने 26 जुलाई को भोंडसी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
अपराध शाखा सोहना की टीम ने तरुण को सोमवार को घामडोज मोड से काबू किया। कृष्ण उर्फ काले को पलवल-सोहना रोड स्थित गांव सांचौली से गिरफ्तार किया गया। कृष्ण के पास से एक कट्टा भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ सोहना सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथी के साथ घामडौज गांव के सीएनजी पंप पर गया था। वहां कुछ व्यक्तियों ने उसके साथी को कार से बाहर निकालकर डंडों से पीटा। जब उसने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में पता चला कि तरुण और शिकायतकर्ता के ताऊ के लड़के के बीच पुरानी रंजिश थी। शिकायतकर्ता जिस गाड़ी में था, वह उसके ताऊ के लड़के की थी। इसी रंजिश के चलते तरुण ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की। आरोपी कृष्ण भी इस मारपीट और तोड़फोड़ में तरुण के साथ था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण को आर्म्स एक्ट के केस में अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। झगड़े के मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।