फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested from Bihar in online MTP kit supply case

Gurugram News: ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई मामले में बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested from Bihar in online MTP kit supply case
सोनीपत पुलिस और जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से कर रहे कार्रवाई
विज्ञापन

प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की ऑनलाइन सप्लाई मामले में सोनीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनीपत के जिला स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिहार से रितेश व अमित को गिरफ्तार किया है।
रितेश बिहार से ऑनलाइन एमटीपी किट अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन सप्लाई करता था। वहीं, बिहार से गिरफ्तार दूसरे आरोपी अमित के पास एमटीपी किट बेचने संबंधी स्वास्थ्य विभाग से जारी किया गया लाइसेंस था, लेकिन वह रितेश को अवैध रूप से एमटीपी उपलब्ध कराता था। आरोपी रितेश के खिलाफ अवैध रूप से ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई करने के संबंध में गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर व जींद में मामले दर्ज हैं। आरोपी रितेश के खिलाफ गुरुग्राम व यमुनानगर में 16 फरवरी 2025 को अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, इससे पहले सोनीपत में भी रितेश के खिलाफ अवैध रूप से ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई करने संबंधी मामला दर्ज किया गया था। बीते फरवरी माह के अंत में सोनीपत पुलिस व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रितेश को बिहार से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही रितेश को एमटीपी किट उपलब्ध कराने वाले अमित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोनीपत पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था और मामले में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की। सोनीपत से डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनीपत पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करके जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्या है मामला
गुरुग्राम के जिला स्वास्थ्य विभाग ने एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की ऑनलाइन सप्लाई मामले में बीते फरवरी माह के पहले सप्ताह में जांच की थी। एमटीपी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित धनखड़ के नेतृत्व में गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने आरोपियों से ऑनलाइन एमटीपी किट मंगवाई थी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें उत्तर प्रदेश के बदायूं से आरोपी अपूर्व उपाध्याय (वेबसाइट मालिक) और गाजियाबाद से गिरफ्तार दो आरोपियों सत्यम त्रिपाठी व विपुल त्यागी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-40 थाना में दो एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, इस मामले में थाना सेक्टर-40 में तीसरी एफआईआर बिहार के रितेश के खिलाफ दर्ज की गई थी। आरोपी रितेश को सोनीपत पुलिस व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुरुग्राम के साथ ही हरियाणा के विभिन्न जिलों में एमटीपी किट की ऑनलाइन सप्लाई की थी। गुरुग्राम पुलिस मामले में 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed