फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for withdrawing Rs 12 lakh by changing ATM cards of 88 people

Gurugram News: 88 लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर 12 लाख निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 03:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for withdrawing Rs 12 lakh by changing ATM cards of 88 people
दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए मानेसर की टीम ने आईएमटी मानेसर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पलवल जिले की सीमा से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 88 डेबिट कार्ड व दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने अब तक की छानबीन में खुलासा किया है कि आरोपियों ने दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच कर रही है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई अरुण ने बताया कि पुलिस टीम ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान सलमान गांव अली मेव, पलवल व अनीश उर्फ अंजी निवासी गांव अली मेव, पलवल के रूप में हुई है। इनके खिलाफ राजस्थान में एक स्नैचिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने इनसे आईएमटी मानेसर व बिलासपुर थाना क्षेत्र में पांच वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने पूछताछ में जिन स्थानों पर वारदात करने की बात कबूली है वहां की पुलिस को पत्र लिखा है। इसके साथ ही 88 डेबिट कार्ड के मालिकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

----

भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

छानबीन के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपियों ने शिक्षा न के बराबर प्राप्त की है। यह आरोपी सुबह होते ही बाइक से निकल जाते थे। औद्योगिक क्षेत्र में लगे एटीएम बूथ के पास खड़े हो जाते थे। मदद के नाम पर भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेते थे। तीन माह के भीतर 88 लोगों के साथ ठगी की बात कबूली है। जिन कार्डों को आरोपियों ने बदला है उनमें से अधिकतर श्रमिकों के हैं। किसी भी खाते में 20 हजार से अधिक रुपये नहीं होते थे। उनके द्वारा बदले गए एक कार्ड में सबसे अधिक 80 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की जा चुकी है। - विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed