{"_id":"68fbd3ac952702c54d0a7a71","slug":"two-accused-arrested-for-urinating-from-a-moving-thar-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70443-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती थार गाड़ी से लघुशंका करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती थार गाड़ी से लघुशंका करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। चलती थार गाड़ी से लघुशंका करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को लघुशंका करने का वीडियो वायरल हुआ था। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के दादनपुर गांव निवासी मोहित और सिलाना गांव निवासी अनुज के रूप में हुई है।
रेलवे रोड पर काले रंग की थार गाड़ी के चालक साइड में बैठे युवक ने चलती गाड़ी का गेट खोलकर लघुशंका करनी शुरू कर दी थी। इसका वीडियो पीछे चल रहे अन्य गाड़ी चालक ने बना लिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गाड़ी मोहित की है। घटना के दौरान आरोपी अनुज गाड़ी लापरवाही से चला रहा था। आरोपी मोहित ने चलती गाड़ी से लघुशंका की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से थार गाड़ी को बरामद कर लिया है।
आरोपी मोहित के खिलाफ झज्जर में एक हत्या का मामला, दो मामले लड़ाई-झगड़े के और रोहतक में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी 2022 में जेल से जमानत पर बाहर आया था। संवाद