{"_id":"68efeacffb30d6af5c0ebe14","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-gold-necklace-from-temple-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69850-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मंदिर से सोने का हार चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मंदिर से सोने का हार चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से सोने का हार और दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने भोंडसी स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर से सोने का हार चोरी करने के मामले में महेंद्रवाड़ा मोड़ के पास से दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से सोने का हार और चोरी हुईं दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने मंदिर से सोने का हार चाेरी करने वालों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की हुई थी। बाइक पर सवार होकर आए आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर रोड पर पड़े पत्थर से टकरा गई और दोनों आरोपी बाइक सहित गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान महेंद्रवाड़ा गांव निवासी सुनील व जतिन के रूप में हुई है। बाइक गिरने से आरोपी सुनील के पैर में चोट लगने के कारण सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुरुग्राम में चोरी करने की सात वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी नशा करने के आदी हैं व एकांत में खड़ी बाइक की रेकी करते हैं और घरों में घुसकर बाइक व मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपियों सुनील व जतिन ने 25 सितंबर को भोंडसी स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर से सोने का हार चोरी किया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जतिन को बुधवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। वहीं, आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी सुनील को भी अदालत में पेश किया जाएगा।