{"_id":"689b90bf052f3716990d7ec9","slug":"two-accused-arrested-for-assaulting-auto-driver-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64598-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाने की पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आपस में ऑटो चालक विपिन और आरोपियों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था और उन्होंने विपिन की पिटाई कर दी।
बीते रविवार को लड़ाई-झगड़े में घायल कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के वारापुर गांव निवासी विपिन (19 वर्ष) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। विपिन की चाची ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विपिन ऑटो चलाता है और 10 अगस्त को विपिन का फोन आया कि रविनगर पेट्रोल पंप के पास एक सवारी से किराए को लेकर झगड़ा हो गया है। पांच-छह युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई करके घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-9 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के चक जयंतीपुर गांव निवासी राम विशाल दुबे (19 वर्ष) और गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।