फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for assault and kidnapping of auto driver

Gurugram News: ऑटो चालक से मारपीट व अपहरण में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assault and kidnapping of auto driver
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए डीएलएफ फेज चार की टीम ने दो दिन पहले डीएलएफ फेज-1, में ऑटो चालक से मारपीट व उसका अपहरण कर धमकाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी व ऑटो भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यूपी के संभल निवासी मोहित गुरुग्राम के सरहौल में किराये पर रहता है। वह सिकंदरपुर में ऑटो चलाता है। आरोप है कि बीती छह सितंबर को मोहित व उसके मालिक यूपी के बिजनौर निवासी अफजल के पास आकर तीन युवकों ने ऑटो चलाने की एवज में तीन हजार रुपये प्रति दिन रंगदारी मांगी और धमकी देकर चले गए। इसके बाद मोहित रात करीब 11 बजे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें से तीनों युवक उतरकर ऑटो में सवार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने मोहित को पीछे वाली सीट पर बैठा दिया और उसका अपहरण कर ऑटो इधर-उधर घुमाते रहे। वहीं गाड़ी में सवार अन्य युवक भी उनका पीछा करते रहे। मोहित को धमकी दी गई कि ऑटो चलाने की एवज में रंगदारी तो देनी ही होगी। आगे पुलिस की नाकाबंदी देखकर युवक उसे ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में सीआईए डीएलएफ फेज-4 के प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान रेवाड़ी के गांधी सिंह उर्फ जॉनी व महेंद्रगढ़ के सुधीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed