फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tunnel from Dwarka Expressway to airport opened

दिल्ली एयरपोर्ट जाना हुआ आसान: 29 मई को खुलेगी नई सुरंग, इन जगहों से आ रहे हैं तो करें उपयोग, नोट कर लें समय

Tue, 27 May 2025 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 May 2025 10:28 PM IST
सार

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे को बनाया गया है। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है।

विज्ञापन
Tunnel from Dwarka Expressway to airport opened
गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसव टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका एक्सप्रेसवे से हवाई अड्डे तक नई सुरंग ट्रायल के लिए 29 मई को तीन घंटे के लिए खुल जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जयपुर, सोहना या एसपीआर से आ रहे हैं, तो हवाई अड्डे तक सुगम यात्रा के लिए एक्सप्रेसवे से होकर नई सुरंग का उपयोग करें।

विज्ञापन

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से हवाई अड्डे तक नई सुरंग खुलने जा रही है। 29 मई को 12 बजे से 3 बजे तक इसका प्रयोग कर सकते हैं। एनएनएआई इसे ट्रायल के तौर पर खोल रहा है। ऐसे में जयपुर, सोहना या एसपीआर से आ रहे हैं, तो हवाई अड्डे तक तेज और सुगम यात्रा के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर नई सुरंग का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे को बनाया गया है। 29 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। एक्सप्रेसवे का शेष 10 किमी का हिस्सा दिल्ली के शिवमूर्ति चौक से हरियाणा की सीमा तक है। यह निर्माणाधीन हिस्सा अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इस हिस्से में 3.6 किमी का सेक्शन टनल और बाकी हिस्सा एलिवेटेड है। द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली के शिव मूर्ति चौक से गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक बनाया गया है। 

विज्ञापन

इसके शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। टनल से सफर करने वाले वाहन चालक शिव मूर्ति चौक से निकलकर सीधे गुरुग्राम के अंतिम छोर यानी खेड़की दौला टोल तक पहुंच जाएंगे। टनल के खुल जाने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed