फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck, Bus, and Pickup Collide with Broken-Down Tanker

Gurugram News: खराब खड़े कैंटर से भिड़े ट्रक, बस और पिकअप

Sat, 18 Apr 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Truck, Bus, and Pickup Collide with Broken-Down Tanker
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हादसे के बाद पलटी पिकअप। फोटो स्रोत- संवाद
गुरुग्राम-फरीदाबाद रेडलाइट पर रात को हुआ हादसा, सुबह तक लगा रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित घाटा रेडलाइट के पास शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे खराब खड़े एक कैंटर में कई वाहन टकरा गए। घाटा रेडलाइट के पास एकदम मोड होने के कारण वाहन चालकों को आगे खड़े अन्य वाहन दिखाई नहीं दिए और वे दूसरे वाहनों से टकराते गए। इसमें कैंटर, ट्रक, हाइवा, पिकअप, बस व एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान ट्रक की टक्कर लगने से पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। इसके साथ ही ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, इस हादसे में चालकों को चोटें नहीं आई हैं।
जानकारी के अनुसार घाटा रेडलाइट के पास शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे बीच सड़क पर एक कैंटर की सापट टूट गई, जिससे वह आगे नहीं बढ़ सका। जिस जगह कैंटर खराब हुआ वहां पर एक मोड़ है। ऐसे में पीछे आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को दूर से कैंटर दिखाई नहीं दिया। जब तक दूसरे कैंटर के चालक ने ब्रेक मारने की कोशिश की वह कैंटर से टकरा गया। वहीं, पिकअप चालक ने स्थिति को देखते हुए ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। इसके बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान एक बस व बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में खराब हुए कैंटर के परिचालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बचाने के चक्कर में रेलिंग में फंसा
पीछे से आ रहे हाइवा के चालक ने आगे खड़े वाहनों को बचाने का प्रयास किया तो वह सड़क किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए उसमें फंस गया। हादसे के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम में फंसे वाहनों को निकलवाना शुरू किया। वहीं, सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे वाहनों का संचालन सुचारू रूप से हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कैंटर के बीच सड़क खराब होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हालांकि, इसमें किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं। गड्ढे में पलटे ट्रक व पिकअप चालक भी सुरक्षित हैं। पिकअप चालक ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -राकेश, सब इंस्पेक्टर, ग्वाल पहाड़ी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed