Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Troubled man commits suicide due to honey trap

हनी ट्रैप से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Troubled man commits suicide due to honey trap
नोट = गोरखपुर के लिए भी उपयोगी।
विज्ञापन

हनी ट्रैप से परेशान युवक ने की आत्महत्या
- सुखराली गांव स्थित कमरे में मिला शव, गैस सिलिंडर की पाइप में मुंह में डली हुई थी
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गांव आराजी का मूल निवासी था
- सुसाइड नोट में एक युवक और युवती का नाम लिखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हनी ट्रैप के कारण मानसिक रूप से परेशान एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वह सुखराली गांव में किराए पर रह रहा था। दोस्त के कमरे में जाकर देखने पर मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह में गैस सिलिंडर की पाइप डली हुई थी। ऊपर से टेप लगा था। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-17,18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मूल रूप से यूपी के गोरखपुर जिले के गांव आराजी बनकट निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके 29 वर्षीय भाई आनंद कुमार सिंह ओयो कंपनी में काम करते थे। वह सुखराली गांव में किराए पर रह रहे थे। पिछले रविवार को सुबह से ही उनके घर वाले आनंद के मोबाइल पर फोन कर उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। अनहोनी की आशंका में उन्होंने बाद में नोएडा में रहने वाले अपने मित्र सुबोध कुमार को कमरे पर भेजा। सुबोध सुखराली स्थित आनंद के कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में मकान मालिक को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में घुसे तो देखा कि आनंद मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे। वहीं, गैस सिलिंडर की पाइप उनके मुंह में डली हुई थी और उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था।
विज्ञापन

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें आनंद ने हनी ट्रैप के चलते परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। सुसाइड नोट में हिमांशु गोयल व अदिति जैन के नाम भी लिखे थे, जिनको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सेक्टर-17,18 थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाने में एक युवती ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि वह सेक्टर-53-54 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करती है। 14 जनवरी को वह काम पर गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे 4-5 युवक आए और उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक उसको गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने लगे। युवकों के पास हथियार भी थे। युवती ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ब्यूरो
हथियार के पर युवक से लूटपाट
गुरुग्राम। फर्रुखनगर अंतर्गत चंदू मोड़ से हथियार के बल पर युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने राजेंद्रा पार्क थाने में शिकायत दी है। सुल्तानपुर गांव निवासी मनीष ने बताया कि वह न्यू कॉलोनी स्थित कृष्णा बजाज में मिस्त्री की नौकरी करते हैं। हमेशा की तरह काम खत्म कर वह रविवार को वह अपने घर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे फर्रुखनगर अंतर्गत गावं चंदू के नजदीक वह पहुंचे तो थ्री व्हीलर में सवार दो-तीन युवक पीछे से आए और हथियार के बल पर उनको बंधक बना लिया। मनीष के मुताबिक युवक उनको अपने वाहन में भरकर पीटते हुए सुल्तानपुर गांव की तरफ ले गए। वहां से युवक वापस उसी रोड पर चल पड़े, जहां उनकी मोटरसाइकल पड़ी थी। युवकों ने हथियार के बल पर मनीष से उनका ड्राइविंग लाइसेंस, करीब दो हजार रुपये, मोबाइल व उनका बैग छीनकर फरार हो गए।
ऑटो चालक के साथ युवकों ने की मारपीट
गुरुग्राम। बादशाहपुर के नजदीक वाटिका चौक पर एक ऑटो चालक से युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बादशाहपुर थाने में मामले की शिकायत दी है। बादशाहपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह रविवार को ऑटो लेकर अपने चाचा के साथ अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर को वह बादशाहपुर वाटिका चौक के नजदीक पहुंचे ही थे कि चार-पांच युवक आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। मनीष की बेरहमी से पिटाई करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। बाद में मनीष को उनके चाचा एक निजी अस्पताल में ले गए। गंभीर रूप से घायल मनीष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घर का ताला तोड़कर लाखो की चोरी
गुरुग्राम। सेक्टर-52 हाउसिंग बोर्ड स्थित एक घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-53 थाने में मामले की शिकायत दी है। सेक्टर-52 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वह दिल्ली में रहने वाले अपने कोरोना संक्रमित रिश्तेदार को देखने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। घर में जाकर उन्होंने देखा कि 45 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी सोने की बाली, दो अंगूठी समेत अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed