नौकरी छूटने पर दी जान: मरने से पहले युवक ने लिखा सुसाइड नोट... खुदकुशी की दो वजह बताईं; जांच में जुटी पुलिस
युवक की पहचान पन्ना (मध्य प्रदेश) के अमानगंज पड़रिया गांव निवासी संजू (25) के रूप में हुई है। वह चौमा गांव में किराये के कमरे में रहता था। पालम विहार थाने की पुलिस को करीब 6.30 बजे सूचना मिली कि चौमा गांव में एक युवक ने फंदा लगा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालम विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौमा गांव में शनिवार की शाम को एक युवक ने नौकरी छूटने और बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का एफएसएल व फिंगर प्रिंट टीम से निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी व नौकरी छूटने के बारे में युवक ने लिखा है।
युवक की पहचान पन्ना (मध्य प्रदेश) के अमानगंज पड़रिया गांव निवासी संजू (25) के रूप में हुई है। वह चौमा गांव में किराये के कमरे में रहता था। पालम विहार थाने की पुलिस को करीब 6.30 बजे सूचना मिली कि चौमा गांव में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने कमरे में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में पुलिस ने मृत युवक के परिवार वालों को भी सूचना दी।
चौमा गांव में ही मृत युवक संजू का भाई अपनी मां व परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण कराया। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने नौकरी छूटने व बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने नौकरी छूटने व बीमारी के परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक की आत्महत्या करने के पीछे नौकरी छूटने व बीमार रहने की वजह सामने आई है। मामले की अन्य बिंदुओं के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।