फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trouble with the necessity of applying both doses of Sputnik at the same center

एक ही केंद्र पर स्पूतनिक की दोनों डोज लगने की अनिवार्यता से परेशानी

Fri, 10 Sep 2021 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Trouble with the necessity of applying both doses of Sputnik at the same center
गुरुग्राम। जिले में सिर्फ एक सरकारी केंद्र पर ही स्पूतनिक वी का टीका लगाया जा रहा है और उसमें भी सिर्फ दूसरी डोज लगाई जा रही है। दूसरी डोज भी सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाई जा रही है, जिन्होंने पॉलीक्लीनिक केंद्र पर ही पहली डोज लगवाई है। ऐसे में अन्य जगहों पर पहली डोज लगवा चुके व पॉलीक्लीनिक में दूसरी डोज लेने के इच्छुक लोग प्रशासन से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं एक ही केंद्र पर स्पूतनिक की दोनों डोज लेने की अनिवार्यता से पॉलीक्लीनिक केंद्र पर रोज दूसरी डोज के 100 स्लॉट लगाने का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

करीब 2 माह पहले सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक सरकारी केंद्र पर स्पूतनिक वी का टीकाकरण शुरू हुआ था। बाद में कंप्लीट वैक्सिनेशन के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज को बढ़ावा दिया तो उक्त केंद्र पर भी स्पूतनिक की पहली डोज का टीकाकरण बंद हो गया। इसके बाद से अब तक सिर्फ दूसरी डोज ही दी जा रही है। उसमें भी उन्हीं लोगों को स्पूतनिक का टीका लगाया जा रहा है, जिन्होंने पॉलीक्लीनिक में ही पहली डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर प्रशासन से ले रहे जानकारी
ऐसे में लोग प्रशासन से भी सवाल पूछ रहे हैं। इसी क्रम में दीपू नामक यूजर ने जिला प्रशासन को ट्वीट कर पूछा कि स्पूतनिक की पहली डोज निजी अस्पताल में लगवाई है क्या वह सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस पर प्रशासन से स्पष्ट कर दिया कि सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर उन्हीं को दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिन्होंने यहीं पर पहली डोज ली है। इसी तरह सियाराम नामक यूजर ने सवाल किया कि उन्होंने मेदांता में स्पूतनिक की पहली डोज ली है तो क्या वह पॉलीक्लीनिक में दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस पर भी प्रशासन ने वहीं जवाब दिया।
दूसरी डोज का आंकड़ा
09 सितंबर 95
08 सिंतबर 90
7 सितंबर 75
6 सितंबर 75
3 सितंबर 80
2 सितंबर 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed