{"_id":"69e4b5d1c951a6357d0c8521","slug":"trouble-at-intersectionssignals-down-traffic-slow-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85370-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चौराहों पर मुसीबत...सिग्नल बंद, ट्रैफिक मंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चौराहों पर मुसीबत...सिग्नल बंद, ट्रैफिक मंद
विज्ञापन
कंपनी बाग चौक के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल पड़े बंद। संवाद
ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 20 से 30 मिनट तक एक ही जगह फंसे रहे जाते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस कारण पीक आवर्स में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय दफ्तर जाने और शाम को घर लौटने के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। कई जगहों पर वाहन चालकों को बिना सिग्नल के ही निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
शहर के अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, बसई चौक, भीम नगर, सिकंदरपुर और सोहना रोड के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक सिग्नल खराब रहने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, कैब चालकों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को हो रही है। सिग्नल बंद होने के कारण कई बार वाहन चालक एक साथ चौराहे पर पहुंच जाते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को उस हिसाब से मजबूत नहीं किया जा रहा। खराब सिग्नल के कारण कई बार 20 से 30 मिनट तक वाहन एक ही जगह पर फंसे रह जाते हैं।
विज्ञापन
लोग बोले-जाम से होती है परेशानी
सुबह ऑफिस जाने के समय अग्रसेन चौक पर सिग्नल बंद रहने से रोज जाम लगता है। कई बार 15 से 20 मिनट तक वहीं फंसे रहना पड़ता है। - अंकित, सेक्टर-14 निवासी
सुभाष चौक पर अक्सर सिग्नल में कुछ न कुछ खराबी रहती है। स्कूल बसें और निजी वाहन एक साथ पहुंचते हैं, जिससे जाम लग जाता है। -आकाश, पालम विहार निवासी
हीरो होंडा चौक पर सिग्नल खराब होने के कारण यात्रियों को समय पर पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। जाम लगने से किराया बढ़ा देते हैं। -मोनू, कैब चालक
महेंद्र सिंह ने बताया कि बसई चौक पर ट्रैफिक सिग्नल कई दिन से ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। शाम के समय वहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। -उबास अली, बसई गांव निवासी
सोहना रोड पर कई जगहों पर सिग्नल टाइमिंग भी सही नहीं है। कुछ सिग्नल बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं, जिससे लंबी लाइन लग जाती है। -मनोज, सेक्टर-47 निवासी
सिकंदरपुर इलाके में सिग्नल खराब होने से अक्सर वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। -पिंटू, ऑटो चालक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लाल-बत्ती खराब होने की सूचना समय-समय पर नगर निगम और जीएमडीए को दी जाती है। रखरखाव वाली कंपनी की ओर से इसे ठीक किया जाता है। -जय सिंह, एसीपी ट्रैफिक वेस्ट, गुरुग्राम