फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trolley tyre runs over woman, she dies on the spot

Gurugram News: महिला के ऊपर चढ़ा ट्रॉली का टायर, मौके पर मौत

Sat, 31 Jan 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Trolley tyre runs over woman, she dies on the spot
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने किया जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस चौकी सेक्टर-93 क्षेत्र में गढ़ी हरसरू गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक नीचे गिर गई और ट्रॉली का टायर महिला के ऊपर से उतरने से मौके पर ही मौत हाे गई। जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
मृतका की पहचान गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव निवासी सीमा (40) के रूप में हुई है। वह गांव के पास ही एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे सीमा अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर कंपनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गढ़ी हरसरू गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगन से बाइक नीचे गिर गई और ट्रॉली का टायर सीमा के ऊपर से उतर गया। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक दूसरी तरफ गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चाैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में बीएनएस की धारा 281, 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि चालक की पहचान हो सके। चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश, एएसआई,जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed