फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Triple engine government will be formed with majority in Gurugram: Nayab Saini

गुरुग्राम में बहुमत के साथ बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: नायब सैनी

Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Triple engine government will be formed with majority in Gurugram: Nayab Saini
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में किया रोड शो
विज्ञापन

रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत, लोगों ने बरसाए फूल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में रविवार को रोड शो करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल मजबूत है और पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
रविवार को मुख्यमंत्री का रोड शो काॅलोनी मोड़ से शुरू हुआ और सदर बाजार डाकखाना चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। रोड शो में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित सभी भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। रोड शो में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी जिंदाबाद,नायब सैनी जिंदाबाद और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया और फूल बरसाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों का अभिवादन किया और 2 मार्च को कमल के फूल के निशान पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। गुरुग्राम के सभी वार्डों में कमल का फूल खिलेगा और गुरुग्राम का तीन गुणा गति से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव शहर की तरक्की और लोगों की खुशहाली का चुनाव है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश भर में मिल रहे अपार जनसमर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि 2 मार्च को लोग एकजुट होकर कमल के फूल के निशान पर वोट करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नॉन स्टॉप सरकार और क्षेत्र की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed