फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tricolor themed rakhis and good wishes messages sent to soldiers

Gurugram News: सैनिकों के लिए भेजीं तिरंगा थीम की राखियां और शुभकामना संदेश

Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor themed rakhis and good wishes messages sent to soldiers
हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने राखियां बनाईं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां तैयार की हैं। ये राखियां विशेष रूप से तिरंगा थीम पर बनाई गईं हैं जिनमें राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों को विशेष रूप से उकेरा गया है। राखियों के साथ बेटियों ने भावपूर्ण पत्र और शुभकामना संदेश भी भेजे।
उपायुक्त अजय कुमार ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक गतिविधि नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सेवा भाव की अमूल्य शिक्षा देने वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम, एकता और त्याग की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। बेटियों की यह पहल हमें याद दिलाती है कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में भी होनी चाहिए।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, तिरंगा थीम पर हस्तकला निर्माण तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा के बारे में विस्तार से बताया। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर तिरंगा सहभागी बने सभी गुरुग्रामवासी : उपायुक्त
उपायुक्त अजय कुमार ने जिलावासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देशभर में जारी हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक गुरुग्रामवासी अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें। घर के ऊपर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने स्नेह और तिरंगे के लिए सम्मान को प्रदर्शित करें। अभियान के तहत जिला में ग्राम पंचायतों, सरकारी विभागों तथा शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पोस्टर मैकिंग, निबंध लेखन, स्वच्छता अभियान सहित तिरंगा यात्रा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ खींची फोटो https://harghartiranga.com पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed