{"_id":"689b8f4a1f39bbadaa0a6657","slug":"transgender-accused-of-attacking-police-team-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64578-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी किन्नर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी किन्नर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थानाक्षेत्र स्थित नागरिक अस्पताल में किन्नरों का मेडिकल कराने आई पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
किन्नरों द्वारा किए गए हमले में घायल सिपाही जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस चौकी चकरपुर में तैनात है। वह पुलिस टीम के साथ डीएलएफ फेज-2 थाने में एक केस में आरोपी किन्नरों का मेडिकल कराने सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल आया था। आरोपी किन्नरों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में पहुंचा तो आरोपी किन्नरों के साथी किन्नरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर में चोटें लगी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किन्नर को नागरिक अस्पताल के पास से काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के कादीहाटी निवासी अभ्रकांति बिस्वास के रूप में हुई है।
ये था मामला
पुलिस को शिकायत मिली थी कि एमजी रोड के आसपास देर रात को किन्नरों द्वारा अश्लीलता फैलाई जा रही है। इसके बाद डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नरों को वहां से हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और राइडर तोड़ दी। पुलिस द्वारा डीएलएफ फेज-2 से नौ किन्नरों को काबू कर थाने में ले जाया गया। किन्नरों द्वारा थाने में भी हंगामा किया गया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। काबू किए गए किन्नरों के मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी किन्नरों को छुड़ाने पहुंचे अन्य किन्नरों ने अस्पताल परिसर में भी पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों को भाग-भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।