फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   transformer short circuit

Gurugram News: ट्रांसफाॅर्मर फुंका, विभाग व ठेकेदार की खींचातान में जलापूर्ति ठप

Wed, 13 Aug 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
transformer short circuit
- 15 दिनों से कई गांवों में पानी की आपूर्ति है ठप, टैंक से पानी मंगाकर चला रहे काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना।
शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में पिछले 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसके पीछे जन स्वास्थ्य विभाग का लापरवाह रवैया और ठेकेदार के साथ पेमेंट का विवाद बताया जा रहा है। रेनीवेल योजना से जुड़े इस पेयजल आपूर्ति सिस्टम का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंक गया था, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। तभी से शहर सहित इन गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए लोग परेशान हैं, लेकिन विभाग की ओर से इसे गंभीरता नहीं लिया जा रहा। बताया जा रहा है कि पिछले फुंके हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत का भुगतान विभाग ने अब तक नहीं किया है। विभाग व ठेकेदार की खींचतान में लोग प्यासे हैं। लोगों को टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है।
शहर के अलावा आसपास के गांव बीसरू, मुबारिकपुर, रहीड़ा, पैमाखेडा, लफूरी सहित दर्जनों गांव है, जिनमें पानी का संकट है। लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोग और अधिक परेशान हैं, जिन्हें रोजाना पीने के पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंप और जंगल में लगे बोर पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें की क्षेत्र में भू-जल (जमीनी पानी) काफी खारा है और पीने योग्य नहीं है। यही वजह है कि यहां के लोग रेनीवेल योजना पर पूरी तरह निर्भर हैं। यह योजना यमुना नदी के किनारे लगाए गए बड़े-बड़े कुओं और फिल्टर सिस्टम से जुड़ी है, जो ट्रांसफार्मर और मोटरों के माध्यम से पानी खींचकर गांवों तक पहुंचाती है। ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद से यह पूरी व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं मिल रहा नियमित पानी



रामसिंह, किशन, जाहिद हुसैन, ताहिर हुसैन व संजीव कुमार, उमेश का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। न तो समय पर मरम्मत होती है और न ही पानी की नियमित सप्लाई दी जाती है। कई बार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।



समस्या को लेकर विभाग गंभीर है। ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वो स्वयं ट्रांसफार्मर को लेकर आ रहे हैं और शाम को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। -दौलत राम, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed