फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transfer of 12 police inspectors of the district

Gurugram News: जिले के 12 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला

Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 12 police inspectors of the district
पुलिस आयुक्त ने लगातार थाना प्रभारी रहने वाले निरीक्षकों को भेजा पुलिस लाइन
विज्ञापन

उनके स्थान पर दूसरों को दिया मौका




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिले के 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने तत्काल प्रभाव से सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने स्थानों पर पदभार ग्रहण करने के लिए कहा है।

पुलिस विभाग की तरफ से जारी की गई तबादले की सूची में तीन इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से तीन इंस्पेक्टर की थाना प्रभारी के पद पर तैनाती हुई है। डीएलएफ फेस वन थाना प्रभारी पवन को लाइन में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुनील को फेस वन का थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि सेक्टर 50 में तैनात इंस्पेक्टर प्रवीन को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर राजेश को लगाया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 10 में तैनात प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद को पुलिस लाइन व अदालत की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर वेद प्रकाश थाना प्रभारी सेक्टर 10 बनाया गया है। साइबर वेस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अमित को सम्मन प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संवित को लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को बजघेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर तैनात रहने वाले इंस्पेक्टर अमन को पुलिस लाइन में तैनात किया गया। जबकि पुलिस लाइन में तैनात रहने वाले एक अन्य इंस्पेक्टर राजेश को ट्रैफिक स्टाफ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed