{"_id":"5d20c3668ebc3e6d250da947","slug":"transfarmer-got-fire-fire-burden-by-department-gurgaon-news-noi4475767130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर मेट्रो पिलर के पास लगी ट्रांसफार्मर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर मेट्रो पिलर के पास लगी ट्रांसफार्मर में आग
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव सिकंदरपुर में मेट्रो के पिलर नंबर-56 के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर गांव में मेट्रो पिलर 56 के पास लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार को दोपहर दो बजे के आसपास आग लग गई। लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन विभाग के कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना उनको सवा दो बजे मिली थी। मौके पर एक गाड़ी को भेजकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और एक गाड़ी का कुछ हिस्सा जल गया। वहीं बिजली निगम के एसडीओ गौरव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था, ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा है।