{"_id":"664d1f01d1b9df07420da984","slug":"trains-started-returning-to-tracks-after-farmers-protest-ended-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31349-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किसानों का धरना खत्म होने के बाद पटरी पर लौटने लगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किसानों का धरना खत्म होने के बाद पटरी पर लौटने लगी ट्रेनें
विज्ञापन
गुरुग्राम से जम्मू जाने वाले यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंबाला के पास रेलवे ट्रेक पर किसानों द्वारा आंदोलन खत्म करने के बाद अब ट्रेनें पटरी पर लौटने लगी हैं। गुरुग्राम से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू के अलावा अंबाला, करनाल, जालंधर, लुधियाना सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जाने के लिए सीधे ट्रेनों की सुविधा दोबारा मिलेगी। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन अपने रूट पर चलने के बाद निर्धारित समय पर ही संचालित हो सकेगी।
गुरुग्राम से जम्मू जाने के लिए यात्री गुड़गांव रेलवे स्टेशन से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12413-14 और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन-14661-62 में सफर करते थे। बीती 17 अप्रैल से किसानों द्वारा अंबाला के पास रेलवे ट्रेक पर धरना देने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। ट्रेक पर आंदोलन के कारण काफी ट्रेनों को रद्द किया गया, वहीं काफी ट्रेनों के रूट बदलकर चलाया गया। अजमेर से जम्मू जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12413-14 को रूट बदलकर चलाया गया, जिस कारण यह ट्रेन 24 घंटे से भी अधिक देरी से संचालित हुई। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के लेत-लतीफी के कारण काफी यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए थे। वहीं, बाडमेर से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन-14661-62 को पुरानी दिल्ली तक संचालित किया जा रहा था। ऐसे में यात्रियों को गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जम्मू जाने में परेशानी हो रही थी। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को जम्मू तक जाने में सुविधा मिलेगी।
गुड़गांव रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है। एक-दो दिन में सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित होने लगेंगी। ट्रेनों के संचालन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।