फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   training session from today

Gurugram News: लोकसभा चुनाव के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से

Thu, 25 Apr 2024 04:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
training session from today
सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन और वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में बृहस्पतिवार से मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन तीन चरणों में दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल तक चलेगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन विभाग से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सभी पीठासीन और वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र कुमार व रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत की रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह नौ बजे, दोपहर 12 बजे और तीन बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र, 26 अप्रैल को इसी प्रकार तीन चरणों में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र, 27 अप्रैल को गुरुग्राम और 28 अप्रैल को सोहना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर नियुक्त होने वाले पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1270 पोलिंग बूथ हैं। इन सभी पोलिंग बूथों के अलावा रिजर्व में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चारों दिनों के प्रशिक्षण में ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट पेपर यूनिट, वीवीपैट मशीन, अपने बूथ को संभालना, मतदान प्रक्रिया से संबंधित फार्मों को भरना, मतदान किट को ग्रहण करना और सामान वापस जमा करवाना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed