{"_id":"6883d44cd5068d76e800a438","slug":"traffic-will-be-smooth-in-new-gurugram-incomplete-work-on-three-roads-will-be-completed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63156-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में यातायात होगा सुगम, तीन सड़कों के अधूरे कार्य होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में यातायात होगा सुगम, तीन सड़कों के अधूरे कार्य होंगे पूरे
विज्ञापन
जीएमडीए करीब 8.98 करोड़ से लंबित कार्यों को कराएगा पूरा, टेंडर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में यातायात सुगम करने के लिए सड़कों के अधूरे कार्यों (मिसिंग लिंक) को पूरा कराया जा रहा है। इन सड़कों में भूमि संबंधी विवाद होने से कुछ जगहों पर काम अधूरा है। विवाद दूर होने पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तीन सड़कों के मिसिंग लिंक को पूरा कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 8.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने न्यू गुरुग्राम में सेक्टर 58 से 115 तक सेक्टर विकसित किए थे। हालांकि सेक्टर विकसित करते वक्त न्यू गुरुग्राम में कई जगहों पर जमीन संबंधी विवाद होने से सड़क, सीवर-पानी और ड्रेनेज की परियोजना प्रभावित हो रही है। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जीएमडीए के सीईओ कॉर्डिनेशन बैठकों में एचएसवीपी को जमीन संबंधी गतिरोध दूर कराने के लिए कई बार निर्देश दे चुके हैं। ऐसे में एचएसवीपी भी मिसिंग लिंक को दूर कराने में लगा हुआ है। एचएसवीपी ने सेक्टर 71/73 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 62/65 और सेक्टर 88/89 डिवाइडिंग रोड के बीच भूमि संबंधी बाधाओं को दूर कर लिया है।
जीएमडीए को सेक्टर 71/73 के बीच 350 मीटर लंबे खंड का निर्माण करना है। इसकी अनुमानित लागत 1.87 करोड़ रुपये है। इसने केवल सड़कों के निर्माण के लिए ही नहीं बल्कि मास्टर वाटर स्टॉर्म जैसी सेवाओं के लिए भी रास्ता साफ कर दिया है। सेक्टर 62/65 डिवाइडिंग रोड के बीच 170 मीटर लंबे मिसिंग लिंक पर भी काम होगा और अनुमानित लागत 4.87 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार सेक्टर 88/89 डिवाइडिंग रोड पर 350 मीटर जमीन के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था और सड़क के निर्माण पर करीब 2.26 खर्च होंगे। जीएमडीए के अनुसार, सड़क निर्माण के साथ सर्विस रोड, ड्रेनेज और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। तीनों सड़कों के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है और 14 अगस्त को खुलेगा। कार्य अलॉट होने पर सड़कों का 10-12 माह में निर्माण करना होगा। सेक्टर 71/73, 88/89 और 62/65 के मास्टर डिवाइडिंग रोड के साथ भूमि के टुकड़े लंबे समय से मिसिंग लिंक के रूप में बने हुए थे। जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि जमीन मिलने के बाद सड़कों के अधूरे कार्याें को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर जमीन संबंधी अड़चन
जीएमडीए को न्यू गुरुग्राम में सेक्टर के डिवाइडिंग रोड को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत है। सेक्टर/मास्टर रोड एवं 73/72A के लिए जमीन की जरूरत है और दो मामले कोर्ट में लंबित हैं। इसमें एक मामला निपटा दिया गया है और जमीन का कब्जा लेने के लिए कदम उठाया जा रहा है। दूसरा मामला लंबित है। मास्टर रोड 73/74 का मामला कोर्ट में चल रहा है। याचिकाकर्ताओं को सेक्टर मास्टर/सर्विस रोड (6.1 एकड़) के संरेखण में आने वाली भूमि को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था। उच्च न्यायालय ने भूमि की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया है। मास्टर रोड 66/67 का मामला उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। सेक्टर/मास्टर रोड 77/78 का भी मामला कोर्ट में चल रहा है। सेक्टर/मास्टर रोड 78/80 पर अवैध कब्जे हटाने के बाद जीएमडीए को सौंपा जाएगा। एचएसवीपी जमीन संबंधी मामलों को दूर कराने में जुटा है।
ये हैं कार्य
- सेक्टर डिवाइडिंग रोड 88/89 के मिसिंग लिंक का निर्माण और उससे संबंधित अन्य कार्य-अनुमानित लागत : 226.72 लाख रुपये
- सेक्टर 71/73 को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क का निर्माण (रोड 850-1200 से मिसिंग लिंक)-अनुमानित लागत : 185.97 लाख रुपये
- सेक्टर डिवाइडिंग रोड 62/65 के मिसिंग लिंक का निर्माण, मुख्य कैरिजवे, सर्विस रोड और नाले का निर्माण-अनुमानित लागत : 487.33 लाख रुपये