फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic police issued challans to 27,950 vehicles in a week.

Gurugram News: यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में काटे 27,950 वाहनों के चालान

Mon, 24 Aug 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans to 27,950 vehicles in a week.
यातायात नियम तोड़ने पर चालक का चालान काटते हुए यातायात पुलिसकर्मी। फोटो- पुलिस
पुलिस ने चालकों पर लगाया 1.59 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 17 अगस्त से 23 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर 27,950 वाहनों के चालान काटे। मैन्युअली स्तर पर काटे गए चालानों से वाहन चालकों पर 1,59,24,700 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों को ताेड़ने पर काटे जा रहे हैं।
यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एनएचएआई के कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज व ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के दौरान मैन्युअली स्तर पर काटे गए चालान
गलत दिशा में वाहन चलाने पर 998
रोड मार्किंग 104
चालक बिना हेलमेट 705
पिलियन राइडर बिना हेलमेट 664
बिना सीट बेल्ट 307
शराब पीकर वाहन चलाने पर 339
गलत पार्किंग 853
खतरनाक यू-टर्न 116
दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग 112
ओवरस्पीड 04
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 42
ध्वनि प्रदूषण 20
लेन चेंज 1392
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी आंख ने काटे 17,590 चालान
दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे सहित अन्य सड़कों पर लगे कैमरों के माध्यम से 17,590 चालान काटे गए। इनमें लेन चेंज 8275, नो एंट्री 6316, ओवर स्पीडिंग 599, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेलमेट 318, दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट 614, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग 118, बिना सीट बेल्ट 614, प्रदूषण 905 और फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 94 आदि चालान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed