{"_id":"68f28fa80175844eee0307a4","slug":"traffic-jams-everywhere-vehicles-kept-crawling-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70011-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जगह-जगह जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जगह-जगह जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस से एक दिन पहले शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। शनिवार से सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों की छुट्टी होने पर शुक्रवार को ही सभी लोग अपने-अपने शहर जाने के लिए निकल गए। ऐसे में सड़कों पर अधिक दबाव होने से लंबा जाम लगा।
यातायात पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाने में जुटे रहे। शाम को दिल्ली से गुरुग्राम आने की तरफ स्थिति काफी खराब थी। सरहौल से राजीव चौक तक पहुंचने में वाहन चालकों को करीब पौने घंटे तक का समय लगा रहा था।
शहर के अन्य रास्तों पर भी यही स्थिति रही। एसपीआर रोड, सोहना रोड, कोर्ट रोड, एमजी रोड और सदर बाजार के आसपास भी जाम लगा रहा। दिन के मुकाबले में शाम को अधिक भीड़ रही। मेट्रो स्टेशन के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन का कहना है कि त्योहारी सीजन में जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- दिवाली तक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहन ले जाने से बचें।
- वाहन पार्किंग में ही लगाएं।
- सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
- बस अड्डे व रेलवे स्टेशन के साथ मेट्रो में नियमों का पालन करें।