{"_id":"632ae3820c37a94e315a7100","slug":"traffic-jam-on-delhi-jaipur-highway-due-to-accident-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Traffic: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, वाहन के बाद मार्ग हुआ अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Traffic: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, वाहन के बाद मार्ग हुआ अवरुद्ध
Wed, 21 Sep 2022 03:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:42 PM IST
सार
जाम के कारण यात्रियों खासकर ऑफिस जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को तो हॉन्डा चौक से आईएमटी चौक या मानेसर पहुंचने में पांच-पांच घंटे लग गए।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
मानेसर से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को बुधवार को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मार्ग पर भारी जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिस ने जाम के बारे में ट्विटर पर एडवाइजरी जारी की व रूट डायवर्जन के लिए साइन बोर्ड्स भी लगा दिए।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) आरएस सांगवान ने कहा, ''सिर्फ एक वाहन खराब होने से जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रबंधन के लिए हमारी टीमें मौके पर हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।''
विज्ञापन
हाईवे का मुख्य पैदल मार्ग बुधवार को छह दिन के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि हाईवे की जयपुर-दिल्ली लेन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) लोड टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
जाम के कारण यात्रियों खासकर ऑफिस जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को तो हॉन्डा चौक से आईएमटी चौक या मानेसर पहुंचने में पांच-पांच घंटे लग गए।