{"_id":"6adcfb33f27563ceba07fc65","slug":"traffic-congestion-near-the-bus-stand-crowds-at-sadar-bazaar-affecting-the-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105326-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बस अड्डे के पास जाम, सदर बाजार की भीड़ का सड़कों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बस अड्डे के पास जाम, सदर बाजार की भीड़ का सड़कों पर असर
विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर भी रेंगते रहे वाहन, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में शहर के व्यस्त इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बस अड्डे के पास वाहनों की कतारें लग गईं। सदर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का असर आसपास की सड़कों पर भी दिखाई दिया। वहीं, अग्रसेन चौक पर वाहन रेंगते रहे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
बस अड्डे के आसपास दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात का दबाव बना रहा। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालकों को धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ बढ़ने से आसपास की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव रहा। अग्रसेन चौक पर भी जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के इन व्यस्त स्थानों पर यातायात प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी। सदर बाजार में आने वाली भीड़ के कारण वाहन रेंग-रेंगकर निकले। यातायात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।