{"_id":"65ce81f5859335272404047e","slug":"trade-unions-strike-and-bharat-bandh-today-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-25442-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल व भारत बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल व भारत बंद आज
विज्ञापन
सरकार पर मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद व औद्योगिक हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। हड़ताल में श्रमिक, कंपनी कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह कहना है श्रमिक संगठन एटक के राज्य महासचिव अनिल पंवार का।
उन्होंने बताया कि सरकार मजदूर, कर्मचारी और किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए ही यह हड़ताल की जा रही है। सरकार जनविरोधी कार्य करने से बाज नहीं आ रही है। अनिल पंवार का कहना है कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए एटक के राज्य प्रधान कामरेड पहल सिंह तंवर अपनी टीम के साथ जुटे हैं। सरकारी प्रतिष्ठानों का निजीकरण करने पर सरकार तुली हुई है। मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा किस सरकार ने पूंजीपतियों को ले आफ, तालाबंदी, की खुली छूट दे रखी है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। 16 फरवरी को होने जा रही हड़ताल में सभी ट्रेड यूनियन व कर्मचारी संगठन, किसान, मजदूर व एटक से संबंधित सभी यूनियनों के सदस्य भी शामिल होंगे। रोडवेज कर्मचारी, औद्योगिक मजदूर, भवन निर्माण यूनियन, रिटायर कर्मचारी संगठन, किसान मोर्चा के साथ साथ आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मनरेगा वर्कर हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हड़ताल में नहीं होगा शामिल
गुरुग्राम। नगर पालिका कर्मचारी संघ गुरुग्राम इकाई ने शुक्रवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों व श्रमिक संगठनों द्वारा आयोजित की जाने वाली हड़ताल में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। कर्मचारी संघ के सचिव ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर हड़ताल में शामिल न होने की सूचना भी दी है।
सचिव का कहना है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ जो हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबद्ध है, वह इस हड़ताल का समर्थन नहीं करता। यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। जबकि, उनका संगठन राजनीति से प्रेरित नहीं है। उन्होंने निगमायुक्त से आग्रह भी किया है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान कराने के लिए उन्हें भेंट करने का समय भी दिया जाए ताकि संघ से जुड़े कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान किया जा सके।