{"_id":"644817d937a44144e403354c","slug":"tractor-rammed-into-bjp-state-presidents-convoy-narrowly-escaped-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4014-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले में घुसा टैक्टर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले में घुसा टैक्टर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
पायलट पीसीआर को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बाल-बाल बच गए। हादसे में रांग साइड से पानी का टैंकर लेकर आ रहा ट्रैक्टर उनके काफिले में जा घुसा और पायलट पीसीआर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी के चालक ने समय पर ब्रेक लगा दिया। इस कारण उनकी गाड़ी दूसरी गाड़ी में टकराने से बच गई। घटना के बाद ट्रैक्टर व टैंकर मौके पर ही पलट गया। हादसे में पीसीआर में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनको सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली से जी-99 सोसाइटी में जा रहे थे। उन्हें इस सोसाइटी में ले जाने के लिए पुलिस की पायलट गाड़ी लगी हुई थी। प्रदेशाध्यक्ष का काफिला सेक्टर-10 के हिमगिरी चौक को पार कर बसई की तरफ जा रहा था। वहीं बसई फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रैक्टर ने काफिले में आगे चल रही पायलट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीसीआर में लगे सेफ्टी एयरबैग भी खुल गए। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर और टैंकर सड़क पर ही पलट गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में पायलट पीसीआर में तैनात हवलदार प्रदीप कुमार व ईएसआई श्यामफूल घायल हो गए, जिन्हें सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जिस ट्रैक्टर से यह घटना हुई है उस ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था। पुलिस ने हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।