{"_id":"69d951460bde5af90309008e","slug":"toxic-substance-enters-a-persons-mouth-while-opening-the-cap-of-a-pesticide-bottle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84538-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कीटनाशक दवाई की बोतल का ढक्कन खोलते समय व्यक्ति के मुंह में गया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कीटनाशक दवाई की बोतल का ढक्कन खोलते समय व्यक्ति के मुंह में गया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
पांच दिन बाद उपचार के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना के अंतर्गत घामडोज गांव में पांच दिन पहले कीटनाशक दवाई की बोतल का ढक्कन खोलते समय व्यक्ति के मुंह में जहरीला पदार्थ चला गया। तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के गुरुशिखरन गांव निवासी सुरजीत (50) के रूप में हुई है। घमडोज गांव में मां के साथ अपने मौसा के पास रहता था। शादी नहीं हुई थी और मारुति कुंज में गार्ड की नौकरी करता था। उसका मौसा खेती का काम करता है। पांच दिन पहले सुरजीत मुंह से कीटनाशक दवाई की बोतल खोल रहा था। इसी दौरान मुंह से बोतल खोलते समय जहरीला पदार्थ अंदर चला गया। उसे बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पांच दिन के उपचार के बाद शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर ने बताया कि कीटनाशक दवाई की बोतल का ढक्कन खोलते समय मुंह में जहरीला पदार्थ चला गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।