{"_id":"68c713d710dcbb6fc00ab89c","slug":"toll-construction-work-started-in-kukrola-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67270-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुकरोला में टोल निर्माण का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुकरोला में टोल निर्माण का कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
- पहले पचगांव में बनाया जाना था टोल, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बदली गई जगह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़की दौला टोल को कुकरोला में शिफ्ट करने पर काम शुरू हो गया है। नई जगह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रशासनिक भवन निर्माण का काम शुरू करा दिया है। पहले टोल को पचगांव में बनाया जाना था लेकिन लोगों के विरोध के कारण सहरावन के पास कुकरोला गांव की राजस्व में बनाया जा रहा है। टोल को छह माह में शिफ्ट करने की तैयारी है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8) स्थित खेड़की दौला टोल से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग टोल को हटाने के लिए साल 2015 से मांग कर रहे हैं। इस पर पचगांव में टोल बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने एनएचएआई को 28 एकड़ जमीन दी थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद तीन माह पहले एनएचएआई ने पचगांव में टोल शिफ्ट करने का काम शुरू किया तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। टोल को पचगांव से मानेसर की ओर कुकरोला में बनाने का निर्णय लिया गया। एनएचएआई की टीम ने कुकरोला में टोल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि नई जगह पर काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि टोल के लिए प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर कदम उठाया जा रहा है। बारिश के बाद टोल निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। पचगांव में फ्लाईओवर बनाने का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने टोल निर्माण में दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) आरआरटीएस कॉरिडोर का ध्यान रखा जा रहा है। आरआरटीएस को हाईवे के साथ जाना है। खेड़की दौला निवासी महाराम यादव ने कहा कि टोल को जल्द दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर का विकास मानेसर तक हो गया है। ऐसे में टोल आवागमन में बाधा है। डीएलएफ न्यू टाउन सोसाइटी सेक्टर-86 निवासी हरेल चतुर्वेदी ने कहा कि टोल के कारण न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
12 लेन का होगा टोल
एनएचएआई नई जगह पर मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल कलेक्शन (एमएलएफएफ) आधारित टोल बना रहा है। यहां पर 12 लेन का टोल बनेगा। एक-एक लेन स्थानीय वाहनों के लिए होगा। मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल कलेक्शन ऐसी प्रणाली है जो वाहनों को बिना रुके, राजमार्ग गति से टोल का भुगतान करने की अनुमति देती है। इस प्रणाली के कारण, टोल बूथ पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती है। वर्ष 2003 में दिल्ली-जयपुर हाईवे बनने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम सुपर कनेक्टिविटी द्वारा यह टोल शुरू किया गया था।