फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll blocks will be removed soon from Dwarka Expressway and Delhi-Jaipur highway

द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से जल्द हटेंगे टोल नाके

Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Toll blocks will be removed soon from Dwarka Expressway and Delhi-Jaipur highway
गुरुग्राम। जल्दी ही द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे (एनएच-48) से टोल नाके हट जाएंगे। यह जानकारी नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने डीसी के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी। केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी द्वारा एक साल में पूरे देश से टोल नाके हटाए जाने के बारे में लोकसभा में दिए गए आश्वासन के आधार पर पहले फेज में इन दोनों रोड पर ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के अधिकारियों के अनुसार हालांकि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने के लिए जमीन देने की पेशकश की है। अब इस टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की आवश्यकता ही न हो। नए सिस्टम के तहत एक साल में कोई वाहन नहीं रुकेगा। टोल राशि जीपीएस के माध्यम से वाहन मालिक से ली जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुग्राम शहर में अतुल कटारिया चौक से लेकर शीतला माता रोड़ होते हुए रेजांगला चौक तक की लगभग सवा सात किलोमीटर लंबाई की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कार्य जीएमडीए करेगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डेढ़ महीने में तैयार होगी। एनएच-48 पर गुरुग्राम में शंकर चौक क्षेत्र को दुर्घटनाओं से मुक्त किया जा रहा है। इस दिशा में एक यू-टर्न फलाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। दूसरा यू-टर्न अंडरपास सरहौल टोल प्लाजा के पास 30 अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा । जिसे मई के पहले सप्ताह में वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि गुरुग्राम जिले की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सभी फुटओवर ब्रिज का सदुपयोग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुट ओवर ब्रिज की पहली मंजिल पर दुकानें बनेंगी, लिफ्ट भी लगेगी
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने भारत में अपनी तरह का पहला मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसके तहत दिल्ली के धोला कुआं से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक तक जितने भी फुट ओवर ब्रिज बने हुए हैं। उनके दोनों तरफ टॉयलेट बनाए जाएंगे । लिफ्ट लगाकर पहली मंजिल पर दुकान का निर्माण होगा ताकि फुटओवर ब्रिज का सही इस्तेमाल हो सके।
इस प्रोजेक्ट का अगले दो से तीन महीने में टेंडर होगा और इस काम को 6 महीने में पूरा कराने का टारगेट तय किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जीओ और सिद्धरावली कट को बंद करना पडे़गा। तभी जाम से राहत मिलेगी। इन दोनों कट को बंद करने से पहले डीसी ने अफसरों को संयुक्त निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके अलावा बिलासपुर चैक पर फलाईओवर बनाने का भी प्रस्ताव है।
दुर्घटना रोकने के उपाय होंगे
क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण की सचिव धारणा यादव ने सुझाव दिया कि हाईवे पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनसे 500 मीटर पहले साइनेज लगा दिए जाएं। जिससे कि वाहन चालक सतर्क हो जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट का नवीनतम डाटा साझा करने का आग्रह किया। साथ में विश्वास दिलाया कि उन स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक सिग्नलों के सामने सीसीटीवी कैमरों के 25 पोल हैं । जिनमें से 12 पोल जीएमडीए द्वारा हटा दिए गए हैं। स्कूल बसों तथा अन्य वाहनों पर एंबुलेंस का टेलीफोन नंबर ठीक करके 108 किया जाए।

स्कूलों में एसडीएम देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था
डीसी ने एसडीएम से कहा कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक करें। सुनिश्चित करें कि स्कूल बस में बच्चों की सुरक्षा इंतजाम सरकार के मानकों के अनुसार हों। चालक तथा परिचालक पूरी तरह से प्रशिक्षित हों। उनका पुलिस वेरिफिकेशन हो। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों से भी कहा कि वे हर महीने 5 से लेकर सात स्कूलों में चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed