फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today is the last day of nomination, BJP changed one candidate

Gurugram News: नामांकन का आखिरी दिन आज, भाजपा ने एक प्रत्याशी बदला

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of nomination, BJP changed one candidate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। रविवार को उम्मीदवार नो ड्यूज संबंधी कार्य करने में व्यस्त रहे। वहीं, भाजपा ने वैश्य समाज की नाराजगी को देखते हुए वार्ड 27 से चंचल कौशिक की जगह आशीष गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा ने कई पूर्व और दिग्गज नेताओं का टिकट काट दिया है। ऐसे में अब भाजपा को अपनों से लड़ना पड़ रहा है। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक 11 यादवों को टिकट दिए जाने से भी लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सभी वर्गाें का टिकट देने में ध्यान नहीं रखा गया। शनिवार को लिस्ट जारी होने पर वैश्य समाज ने विरोध जताया था। 24 घंटे में पार्टी काे वार्ड 27 से प्रत्याशी बदलना पड़ा। चंचल कौशिक की जगह आशीष गुप्ता को टिकट दी गई। वहीं, चंचल कौशिक का टिकट कटने से ब्राह्मण समुदाय के लोग नाराज हो गए हैं। दूसरी ओर पूर्वांचल और उत्तराखंड के लोग भी निगम चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व चाहते थे। इसके लिए पूर्वांचल से करीब छह लोगों ने भाजपा से टिकट मांगा था। वहीं उत्तराखंड के एक-दो लोग टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने टिकट वितरण में पूर्वांचली और उत्तराखंड के लोगों का ध्यान नहीं दिया। ऐसे में दोनों वर्गाें में नाराजगी है। उनका कहना है कि भाजपा ने पूर्वांचल प्रकोष्ठ बनाया हुआ है। ऐसे में इसमें शामिल लोगों को समाज में जवाब देना भारी पड़ रहा है। पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी कारण बताया है। समाजसेवी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्वांचल और उत्तराखंड के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें एक-दो सीट मिलेगी।
विज्ञापन

टिकट को लेकर असंतोष
भाजपा ने पिछली बार पार्षद चुनाव हार चुके लोगों को भी टिकट दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नगर निगम गुरुग्राम में टिकट देने में भाजपा ने कईयों की अनदेखी है। भाजपा ने अपने करीब 10-12 प्रबल दावेदारों का टिकट काट दिया है। ऐसे में अब ये लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को ऐसे नेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव में कांग्रेस ने ललिता को दिया टिकट
सोहना। सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने टिकट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ललिता को चुनावी मैदान में उतार दिया है। जो कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सोहना क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां आरंभ हो गई हैं। राजनीतिक दल टिकट वितरित करके उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतारने की घोषणा में लगे हुए हैं। ललिता परिषद चेयरपर्सन का चुनाव दूसरी बार लड़ेंगी। इससे पूर्व ललिता ने वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको जीत नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed