{"_id":"6a946921b5d113a950022ce5","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-technical-trades-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-99422-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश का आखिरी मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश का आखिरी मौका आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर गेम-242 सीटें आईटीआई में अब भी खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया के कई चरण पूरे होने के बाद भी 242 सीटें खाली रह गई हैं। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 812 सीटें निर्धारित हैं। इनमें से अब तक 570 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है, जबकि 242 सीटों पर अभी प्रवेश नहीं हुआ है। इन सीटों को भरने के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।
ऐसे विद्यार्थी जो पहले दाखिला नहीं ले सके हैं, वे खाली सीटों की जानकारी लेकर अगले चरण में आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में विद्यार्थियों को अलग-अलग तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संबंधित काम की जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इससे पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को नौकरी और स्वरोजगार के अवसर हासिल करने में मदद मिलती है। संस्थान में बची हुई सीटों को देखते हुए विद्यार्थियों के पास तकनीकी शिक्षा हासिल करने का एक और मौका है। विभाग की ओर से दाखिले से संबंधित कार्यक्रम और खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।