फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CD School wins district baseball tournament.

Gurugram News: जिला बेसबॉल स्पर्धा में सीडी स्कूल विजेता

Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
CD School wins district baseball tournament.
विजेता टीम राज्य स्तरीय बेसबॉल स्पर्धा में करेगी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। दो दिवसीय जूनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में सीडी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, सेक्टर-43 की टीम दूसरे स्थान पर रही। रोटरी पब्लिक स्कूल और जीएवी स्कूल की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।



बालिका वर्ग में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, सेक्टर-43 की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। रोटरी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और सीडी क्लब की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
विज्ञापन




जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन गुरुग्राम जिला टीम के लिए किया जाएगा। यह टीम पांच और छह सितंबर को गन्नौर, सोनीपत में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सचिव संदीप, कोच प्रकाश, कोच मनीष, पीई रोहित, प्रभात और रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed