{"_id":"6a94694cd65297ca490a05f3","slug":"the-districts-players-are-sweating-it-out-on-the-field-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-99431-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मैदान पर पसीना बहा रहे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मैदान पर पसीना बहा रहे जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सितंबर से आयोजित होगी राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिले के खिलाड़ी इन दिनों मैदान पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। पांच सितंबर से जिले में स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर अपनी कमियों को दूर करने में जुटे हैं। बल्लेबाज नेट पर शॉट्स का अभ्यास कर रहे हैं। गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ सुधारने में लगे हुए हैं।
जिले की टीम में शामिल खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य स्तर पर मुकाबला आसान नहीं होगा। ऐसे में अभ्यास के दौरान फिटनेस के साथ तकनीक पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि घरेलू मैदान का फायदा उठाकर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
खिलाड़ियों ने कहा-अपना सर्वश्रेष्ठ देने को हैं तैयार
अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लक्ष्य है कि टीम को जीत दिलाने में योगदान दें। -अभिराज वशिष्ठ, बल्लेबाज
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की मजबूत टीमों से मुकाबला होगा। इसलिए रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। -पीयूष, बल्लेबाज
प्रतियोगिता जिले में होने से उत्साह और बढ़ गया है। मैदान की परिस्थितियों से परिचित होने का फायदा टीम को मिल सकता है। - मंजुल दुबे, बल्लेबाज
अभ्यास के दौरान छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। - अर्थ द्विवेदी, बल्लेबाज