फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today is the first Monday of Savan... Preparations for Jalabhishek in temples

Gurugram News: सावन का पहला सोमवार आज... मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी

Sun, 13 Jul 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Savan... Preparations for Jalabhishek in temples
भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आज रवाना होगा ब्रज मंडल से जुड़े भक्तों का काफिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के पहले सोमवार पर शहर के मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारी है। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की गई है। शहर के पुराने मंदिरों सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी, सेक्टर-चार स्थित श्रीराम मंदिर, सेक्टर-पांच स्थित शिव हनुमान मंदिर, ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शिव के जलाभिषेक की तैयारी चल रही है।

नल्हड़ मंदिर पहुंचेगा ब्रजमंडल जत्था
मेवात के नल्हड़ महादेव मंदिर, फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर और पुन्हाना के शृंगार मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए सोमवार की सुबह ब्रज मंडल से जुड़े भक्तों का काफिला रवाना होगा। इसकी यात्रा कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र फौजी ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों का दल नल्हड़ के पांडवकालीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। यह जत्था सोमवार को सुबह 8.30 बजे रवाना होगा।
विज्ञापन



शहर के प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
गुरुद्वारा रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में सावन के महीने में रोजाना 3.30 बजे रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत शास्त्री के अनुसार, यह मंदिर बहुत पुराना है। देश की आजादी से पहले यह मंदिर कुटिया वाला मंदिर के रूप में जाना जाता था। एक महंत सेवा दास ने यहां के बरगद के पेड़ के नीचे तपस्या शुरू की थी और इसी के नीचे शिवलिंग स्थापित किया था। बाद में यहां सभी देवी देवताओं के मंदिर बने। खाटू श्याम का मंदिर बना और तीन साल पहले महालक्ष्मी का भव्य मंदिर बना। सिद्धेश्वर मंदिर में सावन के महीने में काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed