फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today 30950 people are targeted to get anti-coronavirus vaccine

आज जिले में 30950 लोगों में संक्रमणरोधी टीका लगाने का लक्ष्य

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today 30950 people are targeted to get anti-coronavirus vaccine
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की तरफ से महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना 20 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग 120 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाएगा, जहां 30950 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से सिर्फ 3950 लोगों को टीके की पहली डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कुल 120 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा, जिसमें से 25200 लोगों को वॉक इन प्रक्रिया के तहत संक्रमणरोधी टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं, 1900 लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के तहत दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ऑनलाइन पंजीकरण के तहत किसी भी केंद्र पर टीके की पहली डोज नहीं दी जाएगी। 5 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी जबकि अन्य सभी केंद्रों पर कोवीशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

3768 को लगा टीका
कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में रविवार को जिले में किसी भी शासकीय केंद्र पर वैक्सीन नहीं किया गया। रविवार को जिले में 1005 लोगों को पहली व 2763 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ जिले में अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 3167172 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed