{"_id":"616479b68ebc3edfc51dc3d0","slug":"today-136-government-centers-will-be-vaccinated-gurgaon-news-noi609886121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में 136 शासकीय केंद्रों पर 52990 लोगों में संक्रमणरोधी टीकाकरण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में 136 शासकीय केंद्रों पर 52990 लोगों में संक्रमणरोधी टीकाकरण का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में मंगलवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 136 शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर संक्रमणरोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें से 131 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी तथा 5 केंद्रों पर कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक, शासकीय केंद्रों पर 52 हजार 990 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया जाएगा।
इसमें से ऑनलाइन पंजीकरण के तहत पहली डोज के लिए कोई भी स्लॉट आरक्षित नहीं किया गया है, जबकि दूसरी डोज के लिए 700 स्लॉट आरक्षित हैं। कम्युनिटी सेंटर चौमा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, पीएचसी तिगरा, मानेसर व बादशाहपुर स्वास्थ्य केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उक्त सभी केंद्रों पर संबंधित वैक्सीन के 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
स्पूतनिक के उपलब्ध रहेंगे 100 स्लॉट
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र में स्पूतनिक-वी वैक्सीन की दूसरी डोज के रूप में 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। जिन नागरिकों को कोविशील्ड की पहली या दूसरी डोज लगवानी है। वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 52990 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से कुछ चुनिंदा केंद्रों पर 700 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
10065 लोगों को लगा टीका
जिले में सोमवार को कुल 10065 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 4926 लोगों को टीके की पहली व 5139 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 8441 व निजी केंद्रों पर 1624 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके साथ ही सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 21 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 7 लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 33 लाख 8365 पर पहुंच गई है।