फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tired of wife's dispute, husband sprinkles petrol on two brothers-in-law's children

पत्नी के विवाद से तंग पति ने साले के दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tired of wife's dispute, husband sprinkles petrol on two brothers-in-law's children
पटौदी। पटौदी के रामपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर घर में खेल रहे दो बच्चों पर उनके फूफा ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उनको बचाने में साले व बहनोई भी झुलस गए हैं। चारों को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पटौदी थाना पुलिस उनका बयान लेने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नरेश सैनी की बहन सुमन की शादी आठ साल पहले रिंकू सैनी निवासी अस्थल बोहर जिला रोहतक से हुई थी । शादी के बाद से दोनों में लड़ाई-झगड़े के कारण सुमन पिछले कई वर्षो से पटौदी में अपने भाई-भाभी परिवार के साथ रह रही है । दोनों के बीच अदालत में विवाद भी चल रहा है। साले की ओर से बहन का साथ देने की बात से रिंकू नाराज चल रहा था। मंगलवार की दोपहर को रिंकू अपनी मोटर साइकिल से ससुराल पहुंचा। उसके हाथ पेट्रोल से भरी हुई केन थी। पहले से ही साजिश के तहत आए रिंकू ने घर में खेल रहे सात साल के चिन्नू व उसकी बहन मानवी (9 माह) के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों की मां बाहर बर्तन साफ कर रही थी कि घर में धुआं निकलता दिखाई दिया तो दौड़ी हुई घर पहुंची। वहीं रिंकू पेट्रोल डालकर घर से बाहर भाग रहा था तथा उसे मौके पर पकड़ लिया । वह भी आग की चपेट में आ गया। घर में लगी आग से बेड, कपड़े सहित अन्य सामान भी जल गया। पेट्रोल की आग से झुलसे सभी को पटौदी के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर बच्चों की हालत काफी गंभीर होने के साथ ही सभी को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी पटौदी अमित के अनुसार मामले की जांच चल रही है। घायल का बयान आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed