फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   youth commits suicide in gurugram frustrated by false allegations of mobile theft

फोन ने ली जान: मोबाइल चोरी के झूठे आरोप से तंग युवक ने की आत्महत्या

Sat, 05 Mar 2022 09:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2022 09:03 AM IST
सार

गुरुग्राम में मोबाइल चोरी के झूठे आरोप से तंग आकर युवक ने अपनी जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवक पर आरोप लगा कर उसको यातनाएं दी गईं।

विज्ञापन
youth commits suicide in gurugram frustrated by false allegations of mobile theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुरुग्राम में फरवरी के पहले सप्ताह में पीजी में रह रहे युवक के साथी ने मोबाइल फोन की चोरी का आरोप लगा कर अपने जीजा समेत दोस्तों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की। युवक से जबरन चोरी की वारदात को कबूलने का वीडियो भी बना लिया गया। इससे आहत होकर युवक ने सात फरवरी को अपने गांव अलवर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


परिवार वालों को मृतक के मोबाइल फोन में मिली वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद पूरे मामले का पता चला। पुलिस अधीक्षक अलवर को मृतक के पिता ने शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर गुरुग्राम भेजी। पालम विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, राजस्थान के अलवर निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनका बेटा गोलू कुमार (21) भारती एयरटेल में काम करता था और पालम विहार थाना क्षेत्र में स्थित मारुति के गेट नंबर एक के सामने रहता था। वह छह फरवरी को गांव वापस आ गया था। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। परिवार वालों ने उससे बार-बार पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ पीजी में हिसार निवासी कृष्ण और जुगल ने मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा कर उसको यातनाएं देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित ने बताया कि पांच फरवरी को उसके साथ रहने वाले युवक ने अपने जीजा अशोक के साथ और दो-तीन लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी। इसके बाद उन लोगों ने एक वीडियो भी बनाई जिसमें मृतक से जबरन चोरी कबूल करवाई जा रही है। फिर मृतक गोलू आहत होकर वापस अपने गांव चला गया। जब परिवार वालों ने शरीर पर चोटों के निशान के बारे में पूछा तो मृतक ने सब कुछ बता दिया और सात फरवरी की रात को उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि चार दिन बाद बेटे के फोन में वीडियो मिली। इसके बाद अलवर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed