फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tiranga yatra organized in the district to protest against Delhi violence

दिल्ली हिंसा के विरोध में जिले में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sat, 30 Jan 2021 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Tiranga yatra organized in the district to protest against Delhi violence
शहर में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को गुरुग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह से ही लाइब्रेरी ग्राउंड में लोग पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लिए नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, दिल्ली हिंसा को लेकर लोगों में रोष भी साफ दिखाई दे रहा था। तिरंगा यात्रा को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा के रूट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

लोग भारत माता की जय के साथ दिल्ली में उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। क्लब मैदान से होते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा का समापन जॉन हॉल में हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को बादशाहपुर में भी यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed