फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tight security in city

दशहरा पर्व पर पुलिस ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 24 Oct 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tight security in city
गुरुग्राम। दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के मद्देनजर ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सभी थाना पुलिस समेत होम गार्ड व सिविल डिफेंस को मुस्तैद किया गया है। शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। संदेह होने पर पैदल जाने वालों समेत वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिसकर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को मुस्तैद होकर क्षेत्र में गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार में किसी भी प्रकार का विघ्न न हो इसे ध्यान में रखते हुए काम किया जाए। जिन स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम होने हैं, यहां सुनिश्चित किया जाए कि लोगों ने मास्क पहने हों और उनके बीच सामाजिक दायरा बना रहे। अधिक लोगों को एक साथ एकत्र न होने दिया जाए। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी जनता के बीच रहकर शरारती तत्वों को पकड़ने का काम करें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर सड़क के आसपास कार्यक्रम होने हैं, उन स्थानों पर जाम लगने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर यहां वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाए, ताकि वाहन चालकों व पैदल चल रहे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed