फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tickets of many senior BJP leaders were cut, trust on new faces

Gurugram News: कई दिग्गज भाजपा नेताओं का टिकट कटा, नए चेहरों पर भरोसा

Sun, 16 Feb 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tickets of many senior BJP leaders were cut, trust on new faces
मेयर और पार्षदों की सूची जारी होते ही भाजपा में बढ़ी अंतर्कलह, कई लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के लिए मेयर और पार्षदों की लिस्ट जारी होते ही भाजपा में अंतर्कलह बढ़ गया है। ऐसे में भाजपा को भितरघात का डर सता रहा है। भाजपा ने कई पूर्व पार्षदों का टिकट काट दिया है। ऐसे में कई निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ने कई युवा नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
भाजपा ने शनिवार सुबह नगर निगम के 36 वार्ड के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह के समर्थक पूर्व मेयर विमल यादव के अलावा पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया, पूर्व भाजपा पार्षद सुभाष सिंगला, अनिल यादव, रविंद्र यादव, कपिल दुआ समेत कइयों का टिकट कट गया। इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है। जबकि, पुराने को टिकट देने में तरजीह नहीं दी गई। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और मंत्री राव नरबीर सिंह के कई समर्थक शामिल हैं। पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया ने दोपहर में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर मंत्रणा की। वहीं, अन्य भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कुछ पूर्व पार्षद अपने टिकट बचाने में सफल रहे। इसमें मधु बत्रा, ब्रह्म यादव, दिलीप कुमार साहनी, शीतल बागड़ी, अनूप व आरती समेत अन्य शामिल हैं। 36 पार्षदों में से 11 यादवों, पांच ब्राह्मणों, चार-चार जाट और गुर्जर नेताओं को टिकट मिला है। वहीं, पंजाबियों में यशपाल बत्रा की पत्नी को टिकट को मिला है। वैश्य में किसी को टिकट नहीं मिला है। साल 2017 के निगम चुनाव में भाजपा को 35 वार्ड में से 13 सीटों पर जीत मिली थी। 21 सीट निर्दलीय जीते थे।
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज से भेदभाव
निगम चुनाव में वैश्य समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से सदर बाजार में व्यापारियों ने बैठक कर रोष जताया। माना जा रहा है कि इससे भाजपा से बागी नवीन गोयल को व्यापारियों को अपने पक्ष में करने का मौका मिलेगा। युवा नेता गगन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में टिकटों के आवंटन में वैश्य समाज के साथ भेदभाव किया है। गुरुग्राम नगर निगम में 36 वार्ड हैं। कई वार्ड में वैश्य समाज के नेता टिकटों की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने एक भी वैश्य समाज के नेता को टिकट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर और पार्षद प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने मेयर और पार्षदों की सूची जारी कर दी है। इसमें मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा हैं। वहीं, वार्ड एक से सुंदर सिंह, वार्ड 2 से ज्योत्सना विपिन यादव, वार्ड 3 से पवन यादव, वार्ड 4 से संदीप यादव, वार्ड 5 से राकेश राणा, वार्ड 6 से एकता त्यागी, वार्ड 7 मुकेश कौशिक, वार्ड 8 से नरेश कटारिया, वार्ड 9 से ब्रह्म यादव, वार्ड 10 से अजीत यादव, वार्ड 11 से कुलदीप यादव, वार्ड 12 से सीमा पत्नी राजेश ठाकरान, वार्ड 13 से पवन सैनी, वार्ड 14 से प्रथम वशिष्ठ, वार्ड-15 से भारती हरसाना, वार्ड 16 से विक्रम जीत, वार्ड 17 से आंचल भाटी, वार्ड 18 से प्रिया मुकेश यादव, वार्ड 19 से अमित राज सिंह भड़ाना, वार्ड 20 से नारायण भड़ाना, वार्ड 21 से सोनिया यादव, वार्ड 22 से विकास यादव, वार्ड 23 से कुलदीप यादव, वार्ड 24 से आरती यादव पत्नी अनिल यादव, वार्ड 25 से अनूप पार्षद, वार्ड 26 से सुनीता रानी, वार्ड 27 में चंचल कौशिक, वार्ड 28 से धर्मबीर, वार्ड 29 से उषा जीतेन्द्र वर्मा, वार्ड 30 में मधु बत्रा पत्नी यशपाल बत्रा, वार्ड 31 से दिलीप कुमार साहनी, वार्ड 32 से विजय परमार, वार्ड 33 से शीतल बागड़ी, वार्ड 34 से सुरेखा चौहान, वार्ड 35 से वरूण कौशिक व वार्ड 36 से रेखा सैनी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed