{"_id":"69e9200ce205050ec60c52fa","slug":"thugs-attack-shopkeeper-vandalize-shop-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111480-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दबंगों ने दुकानदार पर किया हमला, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दबंगों ने दुकानदार पर किया हमला, दुकान में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रंजिश के चलते मारपीट, नगदी व मोबाइल गायब होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित नूर मोहम्मद निवासी जफराबाद ने थाना मोहम्मदपुर अहीर में शिकायत देकर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार मोहम्मदपुर आर्मी रोड स्थित उनकी आबिद किरयाणा स्टोर नाम से होलसेल और रिटेल परचून की दुकान है, जहां सामने दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को कुछ लोग दुकान पर आए और सामान खरीदने के बाद दोबारा लौटकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद कई लोग लाठी-डंडों के साथ दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित को पेट, पीठ और पैरों में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र और भतीजे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने दुकान में रखे सामान को फेंककर नुकसान पहुंचाया, जिससे करीब 10 से 12 हजार रुपये की क्षति हुई। साथ ही झगड़े के दौरान जेब में रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन गुम होने की बात भी कही गई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया तथा घायलों का सीएचसी तावडू में मेडिकल कराया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।