फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three Volvo buses are being operated on Gurugram to Chandigarh route

ग्रेप का असर: वॉल्वो बसों में कमाई 6500 रुपये...खर्च 12 हजार; गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक ने बताई पूरी बात

Sat, 21 Dec 2024 06:10 PM IST
अनुज कुमार प्रवीन कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम
प्रवीन कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में केएमपी से होते हुए वॉल्वो बसों का संचालन हो रहा है। जिसकी वजह से  वर्तमान में खर्च से आधी कमाई हो रही है। यह कमाई गुरुग्राम बस डिपो से हो रही है।

विज्ञापन
Three Volvo buses are being operated on Gurugram to Chandigarh route
वॉल्वो बस (फाइल फोटो) - फोटो : adobe photo stock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप नियमों में सख्ती के बाद बीएस-4 डीजल तकनीक वॉल्वो बसों का वाया दिल्ली से संचालन बंद होने के कारण केएमपी से होते हुए चंडीगढ़ रूट पर संचालन किया जा रहा है। वॉल्वो बसों के इस रूट पर वर्तमान में खर्च से आधी कमाई गुरुग्राम बस डिपो से हो पाती है।
विज्ञापन


गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली वॉल्वो बस में लगभग 11 हजार रुपये से ज्यादा की डीजल खपत और पांच टोल पर टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक लगभग 12 हजार रुपये खर्च आता है और 10 से 15 सवारियां ही मिलती हैं। गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक एक ओर लगभग 6500 रुपये से 9000 रुपये की टिकट ही बन पाती हैं।
विज्ञापन


वॉल्वो बसों का संचालन
गुरुग्राम बस अड्डा से पहली वॉल्वो बस सुबह 4.30 बजे रवाना होती है। दूसरी बस सुबह 11.30 बजे और तीसरी बस रात 9 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। एक वॉल्वो बस में गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक 10 से 15 सवारियां ही बैठती हैं। वहीं, चंडीगढ़ से गुरुग्राम के लिए भी इतनी ही सवारियां सफर करती हैं। कई बार वॉल्वो बस में पांच या छह सवारियां ही होती हैं। झज्जर के बादली व सोनीपत के राई से वॉल्वो बसों में सवारियां नहीं बैठती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल्वो बसों का ठहराव व किराया
गुरुग्राम बस अड्डा से चंडीगढ रूट पर आठ स्थानों पर ठहराव किया जा रहा है। गुरुग्राम से रवाना होकर बादली (झज्जर) तक 55 रुपये, राई (सोनीपत) तक 115 रुपये, पानीपत नए बस अड्डा तक 255 रुपये, करनाल तक 345 रुपये, पिपली (कुरुक्षेत्र) तक 415 रुपये, अंबाला कैंट तक 490 रुपये, जीरकपुर 600 रुपये और चंडीगढ़ तक 638 रुपये किराया तय किया गया है।

वॉल्वो बस का आने वाला खर्च
बीएस-4 डीजल तकनीक वाली वॉल्वो बस में खर्च काफी ज्यादा होता है। वॉल्वो बस एक लीटर डीजल में लगभग ढ़ाई किलोमीटर ही चलती है। गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने में बस से लगभग 315 किलोमीटर दूरी का सफर तय होता है। ऐसे में गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंचने तक वॉल्वो बस में 11 हजार से अधिक रुपये के डीजल की खपत हो जाती है। वहीं, केएमपी पर टोल टैक्स, सोनीपत के गन्नौर के पास टोल टैक्स, पानीपत में टोल टैक्स, करनाल में टोल टैक्स और अंबाला के बाद चंडीगढ़ रूट पर टोल टैक्स देना होता है। वहीं, चालक-परिचालक का वेतन और वॉल्वो बसों की टूट-फूट पर भी खर्च होता है।


यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम से वाया केएमपी के रास्ते से चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान वॉल्वो बसों में कम सवारियां मिल रही हैं। आगामी समय में वॉल्वो बसों में सवारियां बढ़ाने की संभावना है क्योंकि लोगों को वॉल्वो बसों के केएमपी से संचालित होने की जानकारी दी जा रही है। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed