फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three schools of Gurugram get hosting of CBSE Games

Gurugram News: गुरुग्राम के तीन स्कूलों को मिली सीबीएसई गेम्स की मेजबानी

Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three schools of Gurugram get hosting of CBSE Games
विज्ञापन

अक्तूबर व नवंबर माह में आयोजित किए जाएंगे सीबीएसई गेम्स 2023-24 के क्लस्टर व जोनल स्तरीय खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लड़कों व लड़कियों के विभिन्न आयुवर्ग व भारवर्ग के लिए क्लस्टर, जोनल व राष्ट्रीय स्तरीय खेलों की प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी किया है। गुरुग्राम के तीन स्कूलों को सीबीएसई खेलों के लिए मेजबानी मिली है। पंचकूला रीजनल के तहत क्लस्टर-15 व क्लस्टर-16 की खेल प्रतियोगिताएं अक्तूबर माह में अलग-अलग तिथियों को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर नवंबर माह में खेल प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। क्लस्टर स्तर पर गुरुग्राम के एसडी आदर्श विद्यालय को क्लस्टर-15 की टेबल टेनिस प्रतियोगिता और श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोड़ाकलां को लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। नॉर्थ जोन-2 के तहत पंचकूला रीजनल व चंडीगढ़ रीजनल गेम्स के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरुग्राम में 28 से 30 अक्तूबर को हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। जोनल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी व टीमें सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयन होगा।


सीबीएसई क्लस्टर गेम्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 31 दिसंबर 2023 तक 11, 14, 17 और 19 वर्ष से कम होनी चाहिए। लड़कों और लड़कियों के अंडर-11, 14, 17 व 19 आयुवर्ग में कुल 24 खेल शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार क्लस्टर व जोनल स्तरीय गेम्स 12 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। वहीं सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर के गेम्स दो नवंबर से 30 नवंबर तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed