फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three prize crooks arrested

तीन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Three prize crooks arrested
विभिन्न वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए युवको के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते ह - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। पालम विहार अपराध शाखा ने हत्या, लूट और चोरी की दर्जनों वारदात में फरार तीन वांछितों को शुक्रवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप स्थित धनवापुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने हाल ही में बुढेडा रोड पर एक युवक की हत्या को अंजाम दिया था जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश सन्नी उर्फ खचरा, अंकुर न्यू कॉलोनी थाना अंतर्गत ज्योति पार्क और अखिल जिला रेवाड़ी के गांव गुरावडा का रहने वाला है। उन पर जिले के कई थानों ने दर्जन भर से अधिक केस दर्ज हैं। जबकि बदमाशों के कब्जे से एक बाइक मिली है। इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों के पास से युवक की हत्या में प्रयुक्त कार और हथियार बरामद करने में लग गई है। पुलिस के अनुसार चंदु बुढेडा में अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद अमित ने उनकी पहचान अपने साले शुभम निवासी जिला झज्जर अंतर्गत बादली के रूप में की थी। जांच में सामने आया कि अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस लगातार उनको पकड़ने में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पालम विहार अपराध शाखा के एसआई जोगिंद्र सिंह ने सूचना मिलने के बाद टीम के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप स्थित धनवापुर मोड़ से तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बदमाशों ने रौब जमाने और लोगों में डर फैलाने के घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों के खिलाफ जिले के कई थानों में दर्जनों आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने तीनों के ऊपर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस और एसटीएफ बदमाशों को पकड़ने में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed