{"_id":"6494990bf70621ddd2090dd4","slug":"three-players-won-medals-in-special-olympics-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8079-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पेशल ओलंपिक में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पेशल ओलंपिक में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साइकिलिंग में एक स्वर्ण और तैराकी में दो रजत पदक मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जर्मनी के बर्लिन शहर में खेले जा रहे स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में गुरुग्राम के तीन खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते हैं। जिले के खिलाड़ियों ने जर्मनी में भारत व हरियाणा का नाम रोशन किया। स्पेशल ओलिंपिक हरियाणा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुग्राम की तैराक रचना ने 4 गुणा 25 मीटर फ्री स्टाइल रिले रेस में रजत पदक जीता। तैराक माधव मदान ने 4 गुणा 25 मीटर फ्री स्टाइल रिले रेस में रजत पदक जीता है। साइक्लिंग में नील ने दो किलोमीटर टाइम ट्रायल रेस में स्वर्ण पदक जीता। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधु बाला ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके पदक जीत रहे हैं। हरियाणा के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं, जोकि बधाई के पात्र हैं।
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय दल में हरियाणा के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। गुरुग्राम के छह खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिले के तीन खिलाड़ियों ने अब तक दो स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता है। जिले के अन्य खिलाड़ियों से भी पदक जीतने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी अभी तक चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीत चुके हैं।