फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three players from Gurugram won four gold and one silver medals

Gurugram News: वाहन की टक्कर से मजदूर घायल

Tue, 07 Nov 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three players from Gurugram won four gold and one silver medals
गुरुग्राम। निजी अस्पताल के पास सड़क पार कर रहे युवक को गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के साथी की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भूषण ने बताया कि वह आर्टिमिस अस्पताल में मजदूरी करता है। बुधवार को वह अस्पताल जा रहा था। उनके पीछे उनके साथी नरेश यादव चल रहे थे। जैसे ही उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की तो उन्हें गाड़ी ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
विज्ञापन



स्कूटी सवार मोबाइल झपटकर फरार

गुरुग्राम। कादीपुर मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक से स्कूटी सवार दो लोग मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेमचंद ने बताया कि वह शनिवार शाम को मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। वह साइड में खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से दो युवक आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।ब्यूरो
विज्ञापन




कैंटर चोरी, केस दर्ज



गुरुग्राम। सरहौल गांव की गली नंबर-सात से कैंटर चोरी हो गया। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फराइट करियर कंपनी के मैनेजर हनुमान ने बताया कि सोमवार सुबह उनके कैंटर के चालक अवनीश ने बताया कि वह सोनीपत से सामान लेकर आए थे। रविवार को सरहौल की गली नंबर -सात में कैंटर खड़ा कर वह सोने चले गए थे। जब वापस आए तो कैंटर वहां पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन







स्कूल की तीनों बसों की बैट्री चोरी

गुरुग्राम। साउथ सिटी-एक में केआर मंगलम स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल की तीनों बसों की बैट्री चोरी हो गई। स्कूल प्रशासन की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्यपाल यादव ने पुलिस को बताया कि स्कूल की सभी बस स्कूल परिसर में ही खड़ी होती हैं। शनिवार को स्कूल की तीन बसों की बैट्री चोरी हो गई। ब्यूरो




बिना अनुमति पिला रहे थे शराब, तीन पर केस




सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में जन्मदिन के अवसर पर बिना अनुमति के फार्म हाउस पर शराब परोसने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली निवासी योगेश, अमृपात, आनंद व करनाल निवासी अमर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एसआई ने शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बहलपा में ग्रीन फार्म पर जन्मदिन के अवसर पर बिना अनुमति के शराब परोसी जा रही है। इस पर टीम ने माैके पर छापामारी की। मौके पर पांच लोग शराब पी रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed